-
Pramod Ranjan deposited दिल्ली बलात्कार कांड और भारत का शहरी मध्यवर्ग in the group
Cultural Studies on Humanities Commons 3 years, 7 months ago 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार कांड के विरोध में हुए प्रदर्शनों ने रायसीना हिल्स को हिला कर रख दिया। अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद यह दूसरा बड़ा आंदोलन था, जिसमें उत्तर भारत का शहरी मध्यवर्ग बड़े पैमाने पर हिस्सा ले रहा था। अन्ना के आंदोलन की तुलना में इस आंदोलन में युवाओं की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा थी। यही कारण था कि क्या सत्ता, क्या विपक्ष, दिल्ली की गद्दी पर राज करने वाले सभी पक्ष, भारत में अरब स्प्रिंग की आहट महसूस कर रहे हैं। आखिर, एक ऐसे देश में जहां हर एक घंटे से कम समय में बलात्कार की एक घटना होती है तथा हर आधे घंटे से कम समय में बलात्कार की कोशिश या छेड़छाड़ की घटना होती है, उस देश में दिल्ली की एक अनाम लड़की के साथ हुई घटना को लेकर इतना बड़ा आंदोलन क्यों हुआ? क्या सिर्फ इसलिए कि दिल्ली भारत की राजधानी है, और यहां समाचार-माध्यमों की नजर ज्यादा रहती है? या फिर कोई और वजह थी?