-
Pramod Ranjan deposited सच्ची रामायण: पेरियार ई. वी. रामासामी on Humanities Commons 3 years ago
सच्ची रामायण, पेरियार ई. वी. रामासामी की बहुचर्चित और सबसे विवादास्पद कृति रही है। पेरियार रामायण को एक राजनीतिक ग्रंथ मानते थे। उनका कहना था कि इसे दक्षिणवासी अनार्यों पर उत्तर के आर्यों की विजय और प्रभुत्व को जायज ठहराने के लिए लिखा गया और यह गैर-ब्राह्मणों पर ब्राह्मणों और महिलाओं पर पुरुषों के वर्चस्व का उपकरण है। यह किताब हिंदी में 1968में ‘सच्ची रामायण’ नाम से प्रकाशित हुई थी, जिसके प्रकाशक लोकप्रिय बहुजन कार्यकर्ता ललई सिंह थे।
प्रस्तुत किताब में ‘ द रामायण: अ ट्रू रीडिंग’ का नया, सटीक, सुपाठ्य और अविकल हिंदी अनुवाद दिया गया है। साथ ही इसमें ‘सच्ची रामायण’ पर केंद्रित लेख व पेरियार का जीवन-चरित भी दिया गया है, जिससे इसकी महत्ता बहुत बढ़ गई है। यह भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक आन्दोलन के इतिहास को समझने के इच्छुक हर व्यक्ति के लिए एक आवश्यक पुस्तक है।